सोमवार, 23 जुलाई 2012

कांग्रेस : कुतर्कों का महिमा मंडन


कांग्रेस : कुतर्कों का महिमा मंडन 

कुछ प्रश्न उमड़ घुमड़ के मन में धमाचौकड़ी मचाये हुए थे.

और जिज्ञासा को शांत करना मनुष्य की स्वाभाविक प्रकृति है.

बहुत सारे राजनैतिक, पत्रकार और पदाधिकारी मित्रों से मैंने ये कुप्रश्न किये, पेश है उनकी एक बानगी.

प्रश्न१- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी और पूरे देश में जनाधार रखने वाली पार्टी है, 
फिर सरकार बनाने में इतनी दिक्कत क्यों?
उत्तर - ये आपस में लड़ना तो बंद करें.
प्रश्न१-अ : बीजेपी में भी तो गुटीय संघर्ष है ?
उत्तर - कम है इतना नहीं है, संघ और बीजेपी के बड़े नेता इस पर नियंत्रण रखते हैं.
प्रश्न१ -ब : कांग्रेस में तो बीजेपी से बड़े और ज्यादा चमक वाले नेता हैं जो ज्यादा सक्षम हैं ?
उत्तर - हैं तो !! पर मुद्दे कहाँ हैं, विचार धारा कहाँ है ?
प्रश्न१-स- वाह भाई वाह, धर्मनिर्पेक्षता और कांग्रेस का इतिहास ?
उत्तर- इतिहास सुनना कौन चाहता है ?
आप सुनेंगे क्या निजाम हैदराबाद के वंशजो से या महाराणा प्रताप के वंशजो से, उनके पूर्वजों की कहानी ?
वाजिद अली शाह के वंशज से फ़ोन पर बात कराऊँ?
मैं बोला : न बाबा न मुझे बक्शो....
कांग्रेस की धर्म निर्पेक्षता उत्तर प्रदेश चुनाव में मुस्लिमों के साथ होती है और और पूर्वोत्तर के किसी राज्य में ईसाईयों के साथ, 
जहाँ हिन्दू धर्म की जरूरत पड़ी वहां उनके साथ.
कुल मिलाकर जहाँ वोट वहां लोट !!
ये कांग्रेस की मजबूरी है और जनता इसे बहुरूपियापन मानती है.
अब लोगों (खासकर उ.प्र के मुस्लिम) को, जहाँ तीसरा विकल्प दिखता है, वहां वोट करते हैं.
धर्मनिरपेक्ष तो सिर्फ वामपंथी हैं.
मैं चुप :
प्रश्न-२-अ- वामपंथी से याद आया वहां तो ममता की सरकार है?
उत्तर: ममता कांग्रेस में थी, प्रणव दा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, जनता को तीसरा विकल्प दिखा 
एक दबंग और कर्मठ महिला के रूप में.
टाटा के विरोध ने उन्हें अच्छा कवरेज और समर्थन मिला, और वो सी.एम हैं.
प्रणव दा और सोनिया दाई को आंखे दिखा रही हैं.
मैं चुप :
जनाधार विहीन नेता को नेता बनाया जा सकता है, पर उस समय जब आप सक्षम हों, और आपके पास पर्याप्त समय हो.
प्रणव को फटकार लगाई होती पार्टी ने तो १० साल पहले कांग्रेस की सरकार बन जाती.
प्रति प्रश्न: आप बताओ महाराज, आँध्र में आगे क्या होगा ?
प्रणव दा जैसे कई हैं पार्टी में, और जहाँ नहीं हैं वहां पैदा किये जा रहे हैं.
शीर्ष नेतृत्व विरोध ख़त्म नहीं कर सकता क्या ? 
यू.पी में क्या हुआ ?
प्रति उत्तर: मैं इतना बड़ा राजनैतिक पंडित नहीं हूँ माननीय... 
पर यू.पी में जो हुआ उसका मुझे दुःख है. सोनिया जी और राहुल जी के लोकसभा में हार बुरी लगी. 
प्रश्न२-ब- पर अटल बिहारी और मुरली मनोहर जोशी के क्षेत्रो में भी तो बीजेपी हारी ?
उत्तर- वही तो महाराज में कहना चाहता हूँ, व्यवस्था परिवर्तन चाहती है जनता, 
ये दोनों पार्टियों से जनता ऊब गयी है.
विकल्प तलाशती है ये, मजबूत विकल्प...
प्रश्न२-स- कुछ लोग कहते हैं की अन्ना का प्रभाव था...
उत्तर- प्रभाव नहीं कह सकते पर कुछ असर तो था,
इस यू.पी चुनाव ने संकेत दे दिया है की जनता जागरूक हो गयी है.
प्रश्न२-द- कैसे ?
उत्तर : मुख्तार अंसारी, डी.पी यादव, आपके गोरखपुर वाले सभी हारे.
और राजा भैया कैसे जीते ?     
प्रति उत्तर: भाई वो माया से प्रताड़ित थे तो सहानुभूति मिली.
प्रति प्रश्न : और अखिलेश कितनी बार पिटे और जेल गए.
प्रति उत्तर: १६ बार .
प्रति प्रश्न: सोनिया जी ने प्रधानमंत्री पद छोड़ा तो अगले चुनाव में उन्हें क्या मिला?
प्रति उत्तर: उन्हें कुछ नहीं ,पार्टी को सत्ता मिली.
ये भारत वर्ष है महाराज, यहाँ सहानुभूति की बड़ी कीमत है.
संघर्ष की भी कीमत है, पर संघर्ष अमूल्य जब होता है जब उसमें सहानुभूति मिल जाती है...
जैसे सोने पे सुहागा !! हा हा हा...
वार्तालाप शेष : क्रमशः 

लेबल:

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

गुरु


जी हाँ हम सभी के जीवन में हर जगह, किसी न किसी रूप में पूजनीय और प्रेरणादायी ब्यक्तित्व "गुरु" के रूप में उपलब्ध होते ही है जो जीवन में हमेशा एक नयी उर्जा का संचार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है I
ऐसे महान व्यक्तित्वों का दिन तो हर रोज ही है!
नमन उन सभी ब्याक्तित्वों को जिन्होंने हमें इस धरती पर चलना, बोलना, पढना, सोचना और समझना सिखाया क्योंकि आज हम जहाँ भी है जैसे भी है उनके बदौलत ही तो है!
दरअसल गुरु को अनेको उपाधियाँ इसी लिए तो दी गयी है क्योंकि मानव के जीवन में गुरु की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है I
हकीकत में गुरु के मार्गदर्शन से ही कम समय में व्यक्ति अपनी मनोकामनाएं पूरी कर लेता है I
गुरु का दायरा सिर्फ स्कूली दिनों में शिक्षा देने तक ही सीमित  नहीं बल्कि काफी विस्तृत होता हैI
जो अनेको रूपों में जीवन भर साथ देता है!
जहाँ एक माँ भी गुरु ही होती है जो अपने बच्चे को ऊँगली पकड़ कर पहला कदम धरती पर रखना सिखाती है I
वहीँ उन अनेको रिश्तों एवं सामाजिक सरोकारों को भी गुरु के नजरिये से देखा जाता है, जो समय समय पर इन्सान को मार्गदर्शन देने और उसके भविष्य को उज्जवल बनाने के जतन करते रहते है! विद्यालय के दिनों के गुरु भी अपने शिष्यों को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम करते है, वे एक तरफ जहाँ एक सच्चे मित्र के रूप में मुश्किल के घड़ियों में भी हौसला अफजाई करते हैं वहीँ दूसरी तरफ हर कदम पर अपने शिष्यों को आचरण का पाठ पढ़ाते और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते है I
दरअसल कोई भी गुरु ऐसा कदापि नहीं चाहता की उसका कोई भी शिष्य सफलता की उस सीढ़ी को छूने में असफल हो जाये जिसकी उसने कल्पना कर रखी है और जिसके लिए वो दिन रात एक किये हुए है गुरु के लिए तो उसके सभी शिष्य एक सामान ही होते है!
आज के आधुनिक परिवेश में गुरु कई रूपों में प्राप्त होते हैं.
आध्यात्मिक गुरु, शैक्षणिक गुरु, व्यावहारिक और वैचारिक गुरु, राजनैतिक गुरु I
पुराने समय में व्यक्ति किसी एक जातिगत कार्यक्षेत्र में कार्य शील रहता था एवं उसका १ ही गुरु होता था.
राजा का गुरु - राज गुरु.
ब्राम्हण का गुरु - ब्रम्हार्शी

पर आज के परिपेक्ष्य में हमें हर क्षेत्र में गुरु बनाने की जरूरत है....


आज गुरु पूर्णिमा विशेष पर मैं अपने सभी गुरुजनों को प्रणाम करता हूँ...


गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा I
गुरु साक्षात् परमब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः II