सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आश्रम विमर्श: पश्चिमी अर्थनीति का पतन और सनातन का मार्ग

  आज आश्रम में सुबह-सुबह ही वैचारिक तूफान आ गया। ​#छुट्टन_गुरु ने बनवारी और लल्लन को अपने पास बिठाया और गंभीर मुद्रा में कहा, "देखो, पश्चिमी अर्थव्यवस्था का नया ज्ञान आया है यह देखो 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)' का Issue 49।  इसमें मुख्य रूप से तीन ट्रेंड्स बताए गए हैं। इन्हें ध्यान से सुनो, फिर विचार करते हैं कि इसके इलाज के लिए हमारा सनातन क्या कहता है?" ​#बनवारी ने उत्सुकता से पूछा, "क्या लिखा है इसमें?" ​छुट्टन गुरु ने अपनी बात शुरू की: ​ पहला ट्रेंड: Gen Z का Financial Nihilism (आर्थिक शून्यवाद) "अमेरिका में #GenZ (नयी पीढ़ी) पर औसतन 94,000 डॉलर का कर्ज है। मकान की कीमत उनकी सालाना सैलरी का 8 गुना हो चुकी है और एंट्री-लेवल जॉब्स में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्थिति यह है कि 42 प्रतिशत Gen Z क्रिप्टो में पैसा लगा रहे हैं, जो रिटायर लोगों से चार गुना ज्यादा है। यह रिपोर्ट कहती है कि 2040 तक इनकी कुल कमाई 74 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी, पर निचले 90 प्रतिशत को विरासत में कुछ नहीं मिलेगा। असल में, ये पैसा कमाकर खुद को ही बर्बाद कर रहे हैं।" ​...

सिंगुलरिटी और अद्वैत: जहाँ विज्ञान और वेदांत मिलते हैं

  "एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति"  (सत्य एक है, विद्वान उसे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।)  - ऋग्वेद (1.164.46) हजार साल पहले आदि शंकराचार्य ने जिस परम सत्य को 'अद्वैत' (द्वैत का अभाव) कहकर समझाया था, आज भौतिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सबसे आधुनिक शाखाएं उसी सत्य को अपने प्रयोगों और गणित से सिद्ध कर रही हैं। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि एक गहरा, अटल सत्य है जिसकी अवहेलना पश्चिम की संस्कृति कर रही थीं। आज हम एक ऐसे ही अद्भुत संगम की बात करेंगे— जहाँ तकनीकी 'सिंगुलरिटी' (Singularity) और हमारा प्राचीन 'अद्वैत वेदांत' एक ही मंच पर आकर खड़े हो जाते हैं। सिंगुलरिटी: तीन आयाम परंतु सत्य एक ही है।। 'सिंगुलरिटी' या 'विलक्षणता' वह बिंदु है जहाँ हमारे सारे जाने-पहचाने नियम टूट जाते हैं और अनेकता, एकता में विलीन हो जाती है। इसे हम तीन स्तरों पर देख सकते हैं: ब्रह्मांडीय अद्वैत (सिंगुलरिटी): ब्लैक होल के केंद्र में वह असीम घनत्व जहाँ समय, स्थान और पदार्थ अपनी सारी पहचान खो देते हैं और एक हो जाते हैं। आध्यात्मिक सिंगुलरिटी: वह अवस्था जहाँ सा...