आश्रम विमर्श: पश्चिमी अर्थनीति का पतन और सनातन का मार्ग

 


आज आश्रम में सुबह-सुबह ही वैचारिक तूफान आ गया।

​#छुट्टन_गुरु ने बनवारी और लल्लन को अपने पास बिठाया और गंभीर मुद्रा में कहा, "देखो, पश्चिमी अर्थव्यवस्था का नया ज्ञान आया है यह देखो 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)' का Issue 49। 

इसमें मुख्य रूप से तीन ट्रेंड्स बताए गए हैं। इन्हें ध्यान से सुनो, फिर विचार करते हैं कि इसके इलाज के लिए हमारा सनातन क्या कहता है?"

​#बनवारी ने उत्सुकता से पूछा, "क्या लिखा है इसमें?"

​छुट्टन गुरु ने अपनी बात शुरू की:

पहला ट्रेंड: Gen Z का Financial Nihilism (आर्थिक शून्यवाद)

"अमेरिका में #GenZ (नयी पीढ़ी) पर औसतन 94,000 डॉलर का कर्ज है। मकान की कीमत उनकी सालाना सैलरी का 8 गुना हो चुकी है और एंट्री-लेवल जॉब्स में 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्थिति यह है कि 42 प्रतिशत Gen Z क्रिप्टो में पैसा लगा रहे हैं, जो रिटायर लोगों से चार गुना ज्यादा है। यह रिपोर्ट कहती है कि 2040 तक इनकी कुल कमाई 74 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी, पर निचले 90 प्रतिशत को विरासत में कुछ नहीं मिलेगा। असल में, ये पैसा कमाकर खुद को ही बर्बाद कर रहे हैं।"

​यह सुनकर लल्लन महाराज हंसते हुए बोले, "अरे वाह! यह तो ठेठ पश्चिमी अब्राह्मिक सोच का फल है। 'मैं कर्ता हूँ, मैं ही भोक्ता हूँ'; यही तो इनका मूल मंत्र है। जबकि सनातन कहता है कि 'तुम केवल माध्यम हो, तुम्हारे कर्म का श्रेय गुरु, माता-पिता और इष्ट को जाता है।' ये अमेरिकी हर चीज का श्रेय खुद लेते हैं, तो इनका नाश ही तो होगा!

और हाँ, ये पश्चिमी लोग क्रिप्टो के जो फायदे और आंकड़े बता रहे हैं, वे सरासर झूठ हैं।

बिल्कुल वैसे ही, जैसे इन्होंने कभी यूरिया, शक्कर, वनस्पति घी, प्लास्टिक और केमिकल को फायदेमंद बताया था।"

दूसरा ट्रेंड: अनिश्चितता और AI का डर

छुट्टन गुरु : "दूसरा ट्रेंड सुनिए जी, मुंबई में 330 स्ट्रैटेजी लीडर्स की मीटिंग हुई, उनका कहना है कि पुराने वैश्विक नियम अब बदल गए हैं। अब 'अनिश्चितता' (Uncertainty) ही मुख्य ऑपरेटिंग कंडीशन बन गई है।

सबको AI से ROI (Return on Investment) चाहिए, डिजिटल सॉवरेन्टी चाहिए और एनर्जी सिस्टम का रीडिजाइन चाहिए।

SAP की एक एक्जीक्यूटिव तो यहाँ तक बोली कि 2026 तक AI को अपनी वैल्यू साबित करनी होगी, वरना कस्टमर भाग जाएंगे।"

​#बनवारी बीच में ही बोल पड़ा, "मतलब पहले AI ने नीचे वालों की नौकरियाँ खाईं, और अब ऊपर बोर्डरूम में भी घबराहट फैली हुई है!"

तीसरा ट्रेंड: ग्लोबल सप्लाई चेन का ढहना

"तीसरा ट्रेंड सबसे खतरनाक है," छुट्टन गुरु ने स्वर गंभीर करते हुए कहा।

"सोचो, अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (जलडमरूमध्य) बंद हो जाए, तो क्या होगा? सिर्फ तेल ही नहीं, पानी, खाना और एनर्जी का पूरा सिस्टम ठप हो जाएगा। खाड़ी देशों में 85 प्रतिशत खाना समुद्र से आता है और पीने का पानी डेसालिनेशन प्लांट से, जो एनर्जी पर चलते हैं और ईरान दोनों को नष्ट कर रहा है। यूरोप में गैस की कीमत दोगुनी हो जाएगी, ग्लोबल यूरिया सप्लाई 30 प्रतिशत गिर सकती है और सैकड़ों जलपोत वहीं अटके पड़े रहेंगे।"

​#लल्लन_महाराज ने चुटकी ली, "देखा! यही है 'वसुधैव कुटुंबकम्' और 'डोमिनियन' (अधिपत्य जमाने वाली) सोच का अंतर, एक पतली सी जगह बंद हुई, और पूरी दुनिया हिल गई!

सनातन में प्रकृति 'माता' है, लेकन इन्होंने प्रकृति को उपभोग का 'माल' बना दिया। अब प्रकृति ने दुनिया चलाने के नियम ही बदल दिए हैं। 😜"

पश्चिमी मॉडल का टूटता तिलिस्म

बनवारी ने उलझन में पूछा, "तो छुट्टन, अब क्या? ये तीनों ट्रेंड्स मिलकर आखिर बता क्या रहे हैं?"

​छुट्टन गुरु: "ये साफ कह रहे हैं कि पश्चिमी मॉडल टूट रहा है।

#GenZ ने उपभोक्तावाद को शिरोधार्य कर खुद को तो बर्बाद करा ही बल्कि, वैश्विक धनी परिवारों को भी सड़क पर लाने का इंतजाम कर दिया है। कॉर्पोरेट जगत अनिश्चितता से घबराया हुआ है, और एक छोटा सा समुद्री रास्ता बंद होने से पूरा फूड-वॉटर-एनर्जी नेटवर्क चरमरा गया है।

Ai #GDP किलर बन गया है।"

​बनवारी: "यही तो हम 2022 से कह रहे थे कि Ai के नियम #अद्वैत_वेदांत पर आधारित होने चाहिए। इन्होंने लालच और उपभोक्तावाद की सनक में 'ग्लोबलाइजेशन' का नाम लेकर हिंदू, अफ्रीकी और पूर्वी देशों की सादगीपूर्ण (सस्टेनेबल) जीवनशैली नष्ट की, और अब उसी आग में स्वयं जल रहे हैं।"

​लल्लन महाराज ने सहमति जताते हुए कहा, "बिल्कुल सही! पश्चिमी (औपनिवेशिकता की प्रभुत्वादी) सोच कहती है: 'मैं ही कर्ता हूँ।' जबकि ब्राह्मिक सोच कहती है: 'मैं माध्यम हूँ, कर्ता तो ईश्वर है।' ईशावास्योपनिषद कहता है;

ईशा वास्यमिदं सर्वं यत्किञ्च जगत्यां जगत्‌।

तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा मा गृधः कस्यस्विद्धनम्‌ ॥

(अर्थात: इस जगत में जो कुछ भी है, वह ईश्वर का है। त्याग भाव से इसका उपभोग करो, लालच मत करो, यह धन किसका है?)

यह Gen Z का financial nihilism, AI का रोजगार-संहार और हॉर्मुज जैसी छोटी-सी घटना... ये सब इसी लालच का परिणाम हैं जो पूरी व्यवस्था को हिला रहे हैं।"

​बनवारी ने सीधा सवाल दागा, "तो फिर इसका उपाय क्या है?"

​छुट्टन गुरु बोले, "लौटो सनातन की सोच और अपने शास्त्रों की तरफ। जहाँ संग्रहण और अधिपत्य नहीं, बल्कि स्वेच्छा से दान और त्याग है। जहाँ प्रकृति को माता माना जाता है। जहाँ AI से पहले योग और ध्यान आता है। जहाँ अनिश्चितता नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा सर्वोपरि होती है।"

#स्वामी_जी का प्रवेश और अंतिम सत्य

तभी आश्रम के अंदर से स्वामीजी निकले। उन्हें देखते ही सब एकदम चुप हो गए।

​#स्वामीजी: "तू सुधरेगा नहीं छुट्टन!

तूने फिर पंचायत लगा ली?

तुझे इन सब #वैश्विक प्रपंचों से क्या लेना-देना?

वो बेचारा भोला परेशान है, तेरे बेटे की स्कूल की फीस बाकी है, उस पर तुझे ध्यान देना नहीं है, और यहाँ वैश्विक समस्याओं पर #पंचायत करनी है!

#ज्ञानचंद न बन।

ज्यादा 'ज्ञान चंद' बनेगा तो कोई ताकतवर फिर तेरा काम-धाम बंद करवा देगा।

ज्यादा नाराज हुआ तो चार गुंडे भेज देगा।"

​स्वामी जी थोड़ा रुके, गहरी सांस ली और बोले,

"खैर...

अब विषय छेड़ा है तो सुन के जा।

ये तीन ट्रेंड्स कोई नई खबर नहीं हैं।

ये तो वही पुराना खेल है जिसे प्रकृति हर कुछ दशकों में खेलती है।

फ्रांस की क्रांति, रूस का जार, खिलाफत, ब्रिटेन की महारानी, इमरजेंसी में प्रिवी पर्स का खात्मा, कंपनियों का राष्ट्रीयकरण... यह सब इतिहास में होता ही रहा है।

जब लोभी और अनाचारियों के पास आवश्यकता से अधिक धन संचित होता है, तो या तो जनता उन्हें पटक देती है या सरकारें।"

​स्वामी जी ने अपनी बात का सार स्पष्ट करते हुए कहा, "जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वो ये कि— Gen Z का financial nihilism, AI का ROI, और हॉर्मुज का बंद होना;

ये तीनों एक ही अटल सत्य सिद्ध कर रहे हैं: पश्चिमी अर्थव्यवस्था अब #सस्टेनेबल (टिकाऊ) नहीं रही, वह स्व-विनाशी हो गई है।"

​"अब यदि इस दुनिया को बचाना है तो केवल एक ही रास्ता है; सनातन के भाव को ग्लोबल पॉलिसी बना दो।

किसी शुद्ध सनातनी को संयुक्त राष्ट्र में बिठा दो; #शास्त्रों को पाठ्यक्रम में शामिल करो और वैदिक जीवन शैली अपना लो। अन्यथा... प्रकृति खुद 'रीसेट बटन' दबा देगी। और जब प्रकृति रीसेट करती है, तब Gen Z, बड़े-बड़े #कॉर्पोरेट और वैश्विक लीडर्स की ताकत एक चींटी से ज्यादा प्रतीत नहीं होती।"

​#अलखनिरंजन

हर हर महादेव।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रह्म मुहूर्त: सनातनी ज्ञान जो दुनिया बदल सकता है; स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर एक गहन नजर

The Sanatani Scriptures: A Deep Reflection on Economy, Health, and Environment

वैश्विक व्यवस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु सांस्कृतिक विकल्प