सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बस्तर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस्तर सत्याग्रह आरम्भ

1 छोटा सा सन्देश, भय - रहित जीवन की आशा अमन का पैगाम और इज्ज़त से जीने की लालसा शांति का यही सन्देश लेकर हमारा एक छोटा सा प्रयास है - युवा शांति मार्च 23 मई 2010. रविवार. शाम 6 बजे. आज़ाद चौक से शहीद स्मारक, रायपुर. शहीदों की शहादत को नमन करने में आइये हम साथ साथ चलें - अमित जोगी २१ से २३ के बीच मैं अपने व्यापारिक काम से भोपाल और जबलपुर प्रवास पर था । २२ मई को यह सन्देश मुझे एस एम एस से प्राप्त हुआ । इस सन्देश को पढ़ कर मुझे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे,  ये प्रदर्शन एक आम सुविधा पसंद धनाड्य वर्ग  द्वारा किये जाने वाले सांकेतिक प्रदर्शन जैसा ही है । ये लोग शाम को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगें, और अगली सुबह से फिर अपने दैनिक कार्यों  मे लग जायेंगें । आराम खाने की बैठकों में सरकार को कोसना और समय आने पर मोमबत्तियां जलाकर महात्मा गाँधी को याद करना, यही २१वी सदी का सच है, हमें इसी के साथ जीना है । इसे नकारा नहीं जा सकता । पर २४ जून के पेपर मे कुछ था जिसपर मेरी नज़र ठिठक गयी , खबर थी अमित करेंगें नक्सली क्षत्रों का दौरा : ऐसा लगा ज...

पिता का वचन : कहानी

प्रिय श्री संजीव जी की लिखी इस यथार्थ परक और संवेदनशील कहानी को मैं साभार अपने ब्लॉग मे डाल रहा हूँ. संजीव जी कोटि कोटि धन्यवाद गरीब आदिवासी की वेदना से अवगत करने के लिए.... आपका ही आलोचक पिता का वचन कहानी : संजीव तिवारी चूडियों की खनक से सुखरू की नींद खुल गई । उसने गहन अंधकार में रेचका खाट में पडे पडे ही कथरी से मुह बाहर निकाला, दूर दूर तक अंधेरा पसरा हुआ था । खदर छांधी के उसके घर में सिर्फ एक कमरा था जिसमें उसके बेटा-बहू सोये थे । बायें कोने में अरहर के पतले लकडियों और गोबर-मिट्टी से बने छोटे से कमरानुमा रसोई में ठंड से बचने के लिए कुत्ता घुस आया था और चूल्हे के राख के अंदर घुस कर सर्द रात से बचने का प्रयत्न कर रहा था । जंगल से होकर आती ठंडी पुरवाई के झोंकों में कुत्ते की सिसकी फूट पडती थी कूं कूं । सुखरू कमरे के दरवाजे को बरसाती पानी की मार को रोकने के लिए बनाये गये छोटे से फूस के छप्पकर के नीचे गुदडी में लिपटे अपनी बूढी आंखों से सामने फैले उंघते अनमने...