सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्राह्मणत्व Vs जंगलराज

होली और भांग : भंग की तरंग में मैने स्वप्न देखा - जो नीचे वर्णित है - ध्यान से पढ़ें इस व्यंग को ।।
4 गिलास ठंडाई, 2 चम्मच माज़ूम और 1 पाँव भांग के पकौड़े के बाद जब सच्चिदानंदन जी महाराज सोये तो उन्हें एक भयानक प्रजातान्त्रिक स्वप्न दिखा।

दृश्य 1 - 
घमासान चल रहा है कहीं जाट लड़ रहे हैं, कहीं पटेल युद्ध कर रहे हैं, कहीं देश द्रोही नारे लग रहे हैं तो कहीं, नेता जानवरो को पीट रहे हैं तो कहीं नेता पुत्र बलात्कार कर रहे हैं, कहीं हत्या और कुटिलता के प्रपंच रचे जा रहे हैं, कहीं नकली साधू जटा धारी चिलम चढ़ाये बैठे हैं।
दृश्य 2 - 
1 ब्राह्मण सफ़ेद धोती पहने चुटिया रखे खुले तन से बहते जल में सूर्य को अर्घ दे धीरे धीरे बाहर निकल रहा है ।

मैं - उस ब्राह्मण को रोक कर बैठ जाते है और पूछते हैं - महाराज ये समाज में हो क्या रहा है?
आप सूर्य उपासना कर रहे हो और देश जल रहा है, आग लगी है देश में ।

ब्राह्मण मुस्कुराये - कह उठे राज मिस्त्री को, टीवी मेकेनिक का काम दोगे तो ऐसा होगा ही।
वो रांगे की जगह सीमेंट और मल्टी मीटर की जगह साहुल तो लगाएगा ही।
अगर मिस्त्री कुछ करता हुआ न दिखेगा तो उससे दिहाड़ी कौन देगा - काम गलत हो या सही पैसे तो काम करने के ही मिलते हैं।
वही हो रहा है -
सभी को पैसे चाहिए ताकत चाहिए- चाहे अराजकता से ही क्यों न मिले पर पैसे तो सबको चाहिए ।।
पुराने समय में जो नियम बनाता और राज चलाता था, वो धोती पहनता था सूत की, कन्द मूल खाता था, जमीन पर सोता था, आभूषण के नाम पर एक चुटिया होती थी सर पर ।
अन्न भिक्षा से आता था, तो जब विलासिता की अनुमति ही नहीं थी, तो व्यक्ति व्यभिचार से भ्रष्टाचार से या अनाचार से क्या पायेगा ?
जब पाने को कुछ है ही नहीं तो डकैती के लिए शस्त्र क्यों जमा करेगा - मतलब गुंडे, आतंकी और नक्सली क्यों पालेगा?
पाने के लिए उसके पास सिर्फ 1 चीज़ बची थी, प्रतिष्ठा तो उसे पाने के लिए वो नए आदर्श गढ़ता था, अपनी सहनशक्ति और ज्ञान की सीमा बढ़ाता था।

तुम लोगो ने ये आदर्श, त्याग को मजाक बना लिया है तो तुम्हे इस विध्वंस के अलावा मिलेगा क्या ?

दृश्य 3 -
कन्हैया भाषण दे रहा है, संविधान हमें बोलने की आज़ादी देता है, बाबा साहब ने हमें बोलने की आज़ादी दी, संविधान दिया ।

दृश्य 4 - 
मैं - ब्रम्हदेव, देश संविधान के आधार पर चल रहा है, बाबा साहब ने इसे बनाया था - इसमें तो ऐसा कोई नियम नहीं जैसा आप बता रहे है नेताओ को मोटी तनख्वाह मिलती है - जज को सब कुछ मिलता है।

ये भिक्षा क्यों मांगेंगे ?

और पुराने समय में भी तो अपनों को फायदा दिया जाता था, एकलव्य को शिक्षा इसी लिए तो नहीं दी गयी?

ब्रह्मदेव - संविधान में बदलाव होते हैं, पुराना हटा दिया जाता है नया संस्करण छपता है।
मनु स्मृति से लेकर गीता तक अपमानित होती है, जिसे हज़ारो साल तक नहीं बदला गया ।

ऐसा क्यों ?

स्वार्थवश ही न, कहीं वोट का कहीं नोट का स्वार्थ ?

एकलव्य को नहीं पढ़ाने का कारण, पात्र और कुपात्र है ।
जैसे सेना या पुलिस में भर्ती के समय मनोविज्ञानिक परीक्षा होती है वैसा ही शस्त्र विद्या के लिए भी थी ।

पुलिस में अति गुस्सैल या अति भोले को नौकरी देने से जो नुक्सान होते हैं वही कुपात्र को उस समय शस्त्र विद्या देने में थे, यह एक शिक्षक का व्यक्तिगत निर्णय था।
मैं : ये तो जातिगत निर्णय था गुरु जी ?

गुरु जी : बेटा यह परिस्तिथियों को देखने की समझ है,
जातियो का अस्तित्व कभी मिट नहीं सकता - इसे मिटाना असंभव है - आज भी भारत वर्ष में चार जातियां हैं, और उनके छुआ छूत को संविधान भी नहीं रोक सकता ।
1 - बी पी एल 2- ऐ पी एल 3- माध्यम वर्ग 4 - अमीर
इनमे भी कई अंतर जातियां हैं - मारुती वाली, हौंडा वाली, बी एम् डब्लू वाली और रोल्स रॉयस वाली ।

आज ऐ पी एल या बी पी एल वाला दून स्कूल में पढ़ सकता है क्या ?
स्वर्वोत्म शिक्षा के लिए ऐसे ही एकलव्य भी राज गुरु के पास गया था, वह तो छुप छुपा के सीख भी गया कुछ आज तो तुम छुप छुपा के भी नहीं सीख सकते ?

मैं : गुरु जी पर बिना धन के दुनिया चलती कहाँ है, सबको तो धन ही चाहिए ?

गुरूजी : धन होना ही चाहिए, बिना लक्षमी के जीवन हो ही नहीं सकता - पर सरस्वती के बिना क्या जीवन संभव है ।
तुम जानते हो सरस्वती और लक्षमी में बैर है ।

शिक्षा - न्याय - विधायिका को पूर्ण रूप से धन और ऐश्वर्य से विरक्त होना चाहिए पर ऐसा है नहीं -
जब तक ये नहीं होगा तब तक जंगल राज़ ही चलेगा ।

ॐ शिव शम्भो ।

चलता हूँ बेटा नमाज़ का वक्त हो गया ।।
#स्वामीसच्चिदानंदनजी_महाराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वैश्विक व्यवस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु सांस्कृतिक विकल्प

सवाल पूछने का समय: अगर हम अपने समय और समाज को ज़रा ठहरकर देखें, तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि कोई अजीब-सी दौड़ लगी है। भाग-दौड़, होड़, लाभ-हानि, सत्ता, बाजार~  यह शब्द, आज सब कुछ साधने वाले शब्द बन चुके हैं, सारे मुद्दे और बहसें गोया इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमने लगी हैं।  जब आप सवाल करते हैं कि "क्या यह वैश्विक व्यवस्था मानव समाजों, उनकी आस्थाओं, मूल्यों और सांस्कृतिक आदर्शों को नजरअंदाज करती है?", तो उसका सीधा सा उत्तर निकलेगा~ हाँ, और यह सब बड़ी सुघड़ता के साथ, बड़ी सधी नीति के साथ, लगभग अदृश्य तरीके से होता आ रहा है। अब सवाल यह नहीं रह गया कि कौन सी व्यवस्था पिछली सदी में कैसी थी, क्योंकि अब तो यह नई शक्लें ले चुकी है~ तकनीक की शक्ल में, विकास की शक्ल में, नव-मानवतावाद की शक्ल में, और कभी-कभी खुद "मानवता" के नाम का झंडा लेकर भी!  सवाल यह है कि क्या इन योजनाओं और भाषणों के बीच कहीं हमारा पर्यावरण, हमारी सांस्कृति प्राकृति और हमारी अपनी परंपराएं बची रह गई हैं? "ग्लोबल ऑर्डर" और उसकी ताकत वैश्विक शासन व्यवस्था या जिसे fancy शब्दों में "ग्लोबल ऑर्डर" क...

ब्रह्म मुहूर्त: सनातनी ज्ञान जो दुनिया बदल सकता है; स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर एक गहन नजर

 सनातनी शास्त्र ; अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक गहन नजर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक साधारण आदत; सुबह सूर्योदय से डेढ़ घंटा पहले जागना और रात को जल्दी सो जाना; पूरी दुनिया को बचा सकती है?  हिंदू सनातनी शास्त्रों और आयुर्वेद की यह प्राचीन परंपरा न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को मजबूत करती है, बल्कि अगर इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जाए, तो बिजली की भारी बचत, बीमारियों पर खर्च में कमी और कार्बन क्रेडिट से कमाई जैसे लाभ मिल सकते हैं।  इस लेख में हम आंकड़ों के आधार पर इसका विश्लेषण करेंगे, ताकि समझ आए कि यह बदलाव व्यावसायिक दुनिया और समाज के लिए कितना क्रांतिकारी हो सकता है। खंड I: स्वास्थ्य की नींव; ब्रह्म मुहूर्त का रहस्य हमारा यह विश्व (स्थावर जंघम प्राणी) एक प्राकृतिक घड़ी पर चलते है; जिसे "सर्कैडियन रिदम" कहते हैं।  आयुर्वेद, शास्त्र और आधुनिक विज्ञान तीनों इस बात पर सहमत हैं कि इस घड़ी से तालमेल बिठाने से स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होता है। ब्रह्म मुहूर्त; सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले का समय; इसका आदर्श उदाहरण है। आयुर्वेद में इसे जागने और ध्यान के ल...

सुनहरा पिंजरा या नई गुलामी?

  'डिजिटल जमींदारी' की आहट और हमारा भविष्य कल शाम की बात है।  मैं अपने घर की छत पर टहल रहा था और दूर शहर की चमकती रोशनियों को देख रहा था। मेरे कानों में मेरे ही एक दोस्त की बातें गूंज रही थीं जो उसने दोपहर को बड़े जोश में कही थीं। उसका कहना था, "यार, तुम बहुत ज्यादा सोचते हो। देख लेना, आने वाला वक्त गजब का होगा। रोबोट्स आ रहे हैं, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सब संभाल लेगा। हमें न तो कड़ी धूप में काम करना होगा, न ही ऑफिस की चिक-चिक सहनी होगी। बस आराम ही आराम होगा।" उसकी बातों में एक अजीब सा नशा था, एक सुनहरे भविष्य का सपना। लेकिन पता नहीं क्यों, मेरे दिल में एक अजीब सी घबराहट थी। एक ऐसी बेचैनी, जैसे कोई अनहोनी दरवाजे पर दस्तक दे रही हो। क्या वाकई सब कुछ इतना अच्छा होने वाला है? या फिर इस चमक-दमक के पीछे हम किसी बहुत गहरी और अंधेरी खाई की तरफ बढ़ रहे हैं? यह सवाल मुझे सोने नहीं दे रहा था। आज मैं आपसे किसी किताब की थ्योरी या भारी-भरकम अर्थशास्त्र पर बात करने नहीं बैठा हूँ। मैं बस उस डर और उस हकीकत को साझा करना चाहता हूँ जो शायद हम सब महसूस तो कर रहे हैं, लेकिन स्वीकारने ...