सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत और भांग

#सनातन में कुछ भी #अवैज्ञानिक नहीं है, अगर आपको सनातन में कुछ अवैज्ञानिक लगता है तो उस पर या तो शोध नहीं हुआ है या वह आपके IQ से बाहर की चीज है।
मैं काम कर रहा हूं एक ऐसे विषय पर भगवान शिव को प्रिय है, जिसको वेद में पांच पवित्र पौधो में स्थान प्राप्त हैं, जिसे लोग सस्ते नशे से जोड़ते हैं और जिसे औद्योगिकरण और पूंजीवाद ने बदनाम किया है।
हाँ मैं काम कर रहा हूं भांग पर...
#सनातनियो को जानना चाहिए की #शिवप्रिया #विजया #भांग #Cannabis #Hemp असल में कितनी उपयोगी और क्यों यह आज शिव को अप्राप्त है?
नई दिल्ली 1985 स्थान #संसद भवन...
राजीव गांधी के नेतृत्व में 403 सदस्यों वाली कांग्रेस में एनडीपीएस एक्ट के विरोध में लगातार स्वर मुखर हो रहे थे, हिंदू सांसद शिव प्रिया को शिव से दूर करना नहीं चाहते थे और राजीव, रोनाल्ड रीगन के अति दबाव में थे।
अंतत: अपनी ही पार्टी के सांसदों से परेशान होकर राजीव गांधी ने कांग्रेस के चीफ व्हिप गुलाम नबी आजाद को आदेश दिया की एनडीपीएस एक्ट की वोटिंग पर व्हिप जारी करो तब जा कर पास हुआ यह एक्ट...
और इस तरह भगवान शिव से शिव प्रिया विजया भांग छीन ली गई।
और देश की सरकार ने यह सिद्ध किया की वह संवैधानिक रूप से ईश्वर के मुंह का निवाला भी छीन सकती है।
असल में भांग है क्या?
देवलोक में जो शिव का स्थान है वही स्थान भांग का वनस्पति जगत में है।
यह अद्भुत पौधा समुद्र मंथन में निकला और यह मानव को मूल रूप से रोटी, कपड़ा, मकान और दवा तो देता ही है, इसके साथ ही इससे कागज, बायो प्लास्टिक, बायो इथेनॉल जैसे हजारों उत्पाद बनते हैं यह पर्यावरण संरक्षण, भू स्खलन से बचाव, रेडियेशन कम करना और भरपूर ऑक्सीजन देने जैसा महत्वपूर्ण काम भी करता है।
लोग कहते है यह नशा है, WHO इसे केमिकल ड्रग मानता रहा है, अखबार इसके बारे में बुरा छापते रहे हैं, पर इसकी वास्तविकता क्या है?
नशे का मतलब ही #Unconscious होना है पर क्या यह पौधा आपकी चेतना छीनता है, कतई नहीं इसे संत #Consciousness के लिए उपयोग करते हैं।
और एक पौधे से प्राप्त पत्ती और फूल कैसे केमिकल हो सकता है?
सत्ता का दुरुपयोग, राजस्व प्राप्ति हेतु मनुष्य या ईश्वर को नुकसान पहुंचाना #सरकारों का आम शगल है।
हमें इन्होंने बिना टैक्स बिकने वाले देसी घी और नमक जैसी चीजों की जगह, टैक्स युक्त डब्बा बंद वनस्पति घी, रिफाइंड वनस्पति तेल और आयोडाईझड नमक खिला दिया।
प्रकृति से प्राप्त पत्तल दोने में भोजन करने वाले देश को प्लास्टिक के बर्तन परोस दिए।
इसी क्रम में शराब और फार्मा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारों ने भांग प्रतिबंधित कर दी।
अब समय बदल रहा है अब, प्रकृति औद्योगिकरण के दुष्परिणाम भोग रही है, तो सरकारें #Sustainability, की तरफ दौड़ रहीं हैं और प्रकृति रक्षण और दवा हेतु इन्हें फिर भांग याद आ रही है।
अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड जैसे देश इसे कानूनी कर चुके हैं।
पर क्या भारत अपनी शिवप्रिया को उसका गौरव देना चाहता है?
समाचार समूहों ने भांग को बहुत बदनाम किया है और जन मानस के मन में भांग के प्रति दुर्भावना भर दी है और इसी जनभावना से सरकार डरती है।
2021 में WHO ने भांग को शेड्यूल 4 से बाहर निकाल दिया है, मतलब WHO चाहता है की भांग रेगुलेट हो पर क्या #भारत #सरकार इतनी हिम्मत दिखा सकती है?
शायद अभी नहीं क्योंकि एनडीपीएस में भांग के पौधे को राज्य को हस्तांतरित किया गया है अतः केंद्र अपनी गेंद राज्यो के पाले में डालता है, और राज्य वैसे भी भांग से घबराते हैं क्योंकि उनकी पुलिस इसे पिछले 40 वर्षो से जला और कटवा रही है।
दूसरा कारण यह है कि हर राज्य में भांग पर अलग कानून होने या कानून ही न होने से राज्य और राष्ट्र को  इस पौधे से राजस्व प्राप्त करने में विसंगतियां पैदा करेगा।
अभी भारत के सिर्फ एक राज्य उत्तराखंड ने इस बिलियन डॉलर फसल को उपयोग करने के लिए भांग की व्यवसायिक खेती को मंजूरी दी है, पर यहां भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गलती कर गए।
उन्होंने पॉलिसी में .3% THC से कम के प्रमाणिक बीज को ही बोने की अनुमति दी है।
यह अति हास्यास्पद है, भारतवर्ष में भांग की एक भी प्रजाति प्रमाणिक नहीं है और न ही The Seeds Act, 1966 में भांग के बीजों का कहीं उल्लेख है।
मजाक तो यह है कि भारत में कोई भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था भांग के बीजों को प्रमाणित करने के लिए नहीं है।
तो किसान बोने लायक बीज कहां से पाएगा?
कुछ लोग कहते हैं की विदेशी बीज मंगा लो।
क्या यह संभव है?
बीज मंगवाना संभव तो है पर इन बीजों से .3% THC से कम की फसल प्राप्त करना असंभव है, इसके कारण है।
जलवायु, मिट्टी और वास्तविक परिस्थिति के आधार पर हर फसल अपने गुण बदलती है।
देहरादून का चांवल, केरल, असम या कजाकिस्तान में अपना रूप रंग और गुण बदल लेता है यही भांग के साथ होता है।
आज तक किसी भी किसान ने देसी या विदेशी बीज से .3% का मानक नही पाया है।
विदेशी बीज बोना मैं उचित नहीं मानता क्योंकि इससे हमारी बायो डायवर्सिटी नष्ट होगी।
भांग परागण करती है और एक विदेशी नर पौधा कई किलोमीटर तक हमारी देसी भांग को निषेचित कर सकता है, जिससे हमारी औषधीय भांग बर्बाद हो जायेगी।
यह कार्य उस दिन तक राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आएगा जब तक हम अपनी भांग की डीएनए मैपिंग न कर लें, जबतक हम अपना सीड बैंक न बना लें।
#क्रमश:

#स्वामी_सच्चिदानंदन_जी_महाराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वैश्विक व्यवस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु सांस्कृतिक विकल्प

सवाल पूछने का समय: अगर हम अपने समय और समाज को ज़रा ठहरकर देखें, तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि कोई अजीब-सी दौड़ लगी है। भाग-दौड़, होड़, लाभ-हानि, सत्ता, बाजार~  यह शब्द, आज सब कुछ साधने वाले शब्द बन चुके हैं, सारे मुद्दे और बहसें गोया इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमने लगी हैं।  जब आप सवाल करते हैं कि "क्या यह वैश्विक व्यवस्था मानव समाजों, उनकी आस्थाओं, मूल्यों और सांस्कृतिक आदर्शों को नजरअंदाज करती है?", तो उसका सीधा सा उत्तर निकलेगा~ हाँ, और यह सब बड़ी सुघड़ता के साथ, बड़ी सधी नीति के साथ, लगभग अदृश्य तरीके से होता आ रहा है। अब सवाल यह नहीं रह गया कि कौन सी व्यवस्था पिछली सदी में कैसी थी, क्योंकि अब तो यह नई शक्लें ले चुकी है~ तकनीक की शक्ल में, विकास की शक्ल में, नव-मानवतावाद की शक्ल में, और कभी-कभी खुद "मानवता" के नाम का झंडा लेकर भी!  सवाल यह है कि क्या इन योजनाओं और भाषणों के बीच कहीं हमारा पर्यावरण, हमारी सांस्कृति प्राकृति और हमारी अपनी परंपराएं बची रह गई हैं? "ग्लोबल ऑर्डर" और उसकी ताकत वैश्विक शासन व्यवस्था या जिसे fancy शब्दों में "ग्लोबल ऑर्डर" क...

ब्रह्म मुहूर्त: सनातनी ज्ञान जो दुनिया बदल सकता है; स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर एक गहन नजर

 सनातनी शास्त्र ; अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक गहन नजर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक साधारण आदत; सुबह सूर्योदय से डेढ़ घंटा पहले जागना और रात को जल्दी सो जाना; पूरी दुनिया को बचा सकती है?  हिंदू सनातनी शास्त्रों और आयुर्वेद की यह प्राचीन परंपरा न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को मजबूत करती है, बल्कि अगर इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जाए, तो बिजली की भारी बचत, बीमारियों पर खर्च में कमी और कार्बन क्रेडिट से कमाई जैसे लाभ मिल सकते हैं।  इस लेख में हम आंकड़ों के आधार पर इसका विश्लेषण करेंगे, ताकि समझ आए कि यह बदलाव व्यावसायिक दुनिया और समाज के लिए कितना क्रांतिकारी हो सकता है। खंड I: स्वास्थ्य की नींव; ब्रह्म मुहूर्त का रहस्य हमारा यह विश्व (स्थावर जंघम प्राणी) एक प्राकृतिक घड़ी पर चलते है; जिसे "सर्कैडियन रिदम" कहते हैं।  आयुर्वेद, शास्त्र और आधुनिक विज्ञान तीनों इस बात पर सहमत हैं कि इस घड़ी से तालमेल बिठाने से स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होता है। ब्रह्म मुहूर्त; सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले का समय; इसका आदर्श उदाहरण है। आयुर्वेद में इसे जागने और ध्यान के ल...

सुनहरा पिंजरा या नई गुलामी?

  'डिजिटल जमींदारी' की आहट और हमारा भविष्य कल शाम की बात है।  मैं अपने घर की छत पर टहल रहा था और दूर शहर की चमकती रोशनियों को देख रहा था। मेरे कानों में मेरे ही एक दोस्त की बातें गूंज रही थीं जो उसने दोपहर को बड़े जोश में कही थीं। उसका कहना था, "यार, तुम बहुत ज्यादा सोचते हो। देख लेना, आने वाला वक्त गजब का होगा। रोबोट्स आ रहे हैं, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सब संभाल लेगा। हमें न तो कड़ी धूप में काम करना होगा, न ही ऑफिस की चिक-चिक सहनी होगी। बस आराम ही आराम होगा।" उसकी बातों में एक अजीब सा नशा था, एक सुनहरे भविष्य का सपना। लेकिन पता नहीं क्यों, मेरे दिल में एक अजीब सी घबराहट थी। एक ऐसी बेचैनी, जैसे कोई अनहोनी दरवाजे पर दस्तक दे रही हो। क्या वाकई सब कुछ इतना अच्छा होने वाला है? या फिर इस चमक-दमक के पीछे हम किसी बहुत गहरी और अंधेरी खाई की तरफ बढ़ रहे हैं? यह सवाल मुझे सोने नहीं दे रहा था। आज मैं आपसे किसी किताब की थ्योरी या भारी-भरकम अर्थशास्त्र पर बात करने नहीं बैठा हूँ। मैं बस उस डर और उस हकीकत को साझा करना चाहता हूँ जो शायद हम सब महसूस तो कर रहे हैं, लेकिन स्वीकारने ...