बीजेपी हिन्दू वादी तो क्या कांग्रेस मुस्लिम वादी

चलो मान लिया बीजेपी हिंदूवादी पार्टी है !
बीजेपी सांप्रदायिक और आपकी नज़र के हिसाब से फासिस्ट पार्टी भी है !
मोदी शहंशाह हैं, ये भी मान लेते हैं, हत्यारा भी मान लेते हैं और जो कहो सब मान लेते हैं !!
पर आप बताओ आप क्या हो ?
इशरत एनकाउंटर भी सच साबित हुआ।
बाटला एनकाउंटर भी सच साबित हुआ।
अब बाकायदा जांच के बाद साबित हुआ कि फ्रिज में गाय का मांस ही था। शायद इसीलिए परिवार वाले सीबीआई जांच से मुकर गये थे।
खैर उपरोक्त तीनों घटनाओं को झूठा साबित करने की कोशिश की गई। किसलिए वोटों के लिये। वोटबैंक के लिये? ये लोकतंत्र है?
पर मेरा प्रश्न भी सुन लेते और उत्तर दे देते तो बड़ी कृपा होती ?
क्या आप हिन्दू विरोधी पार्टी नहीं हो ?
क्या आप वोटों के लिए फासिज़्म नहीं फैला रहे ?
अमित शाह कहते हैं अखलाक को जान से मार देना कहीं से भी न्याय संगत नहीं था।
पर क्या सैकड़ो सिक्खो की हत्या के बाद *किसी* ने कहा था, की जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है ?
खैर यह भी छोटी सी बात है - बड़ी बात यह है की आपको हिंदी नहीं आती तो इतने बड़े बड़े शब्द आपके मुंह में ठूंसता कौन है ?
वो कौन है जो आपको यह समझाता है की जो आप बोलेंगी वो जनता अक्षरशः मान लेगी प्रतिप्रश्न नहीं करेगी ?
वो आपका कौनसा महान सलाहकार है जो आपको राजमाता दिखने और आपके पुत्र को दीन हीन दिखने मजबूर कर देता है ?
कौन है जो आपसे मोदी को हत्यारा कहलवाकर, बीजेपी को फायदा दिलवाता है ?
मोदी या आरएसएस में ७६०० बुराई हैं - पर आप टारगेट उसी बुराई को करते हो - जिसे आपने कभी गर्व के साथ प्रचारित कर के किया था ?
एक छोटी सी बात और आप चिंता न करें - अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आपका सम्पूर्ण मान मर्दन हो चूका होगा और फिर आपको कृष्ण जन्म भूमि में शिफ्ट
कर दिया जायेगा !!
मुस्लिम आपके साथ अब है ही नहीं और जो हिन्दू बचे हैं वे भी आपके बयानों से आज़िज़ आ गए हैं !!
ये सच है की हिन्दुस्तान त्वरित फायदा देखता है पर यह शास्वत सत्य है की हिंदुस्तान ने जिसे नज़रो से गिरा दिया उसको तब तक खड़ा होने नहीं दिया जब तक उससे भयंकर तपस्या नहीं करवा ली !!
चलिए बहुत हुआ मेरी यह कामना शुरू से रही है की देश में २ राष्ट्रिय पार्टियां जीवित रहे ; पर लगता है ईश्वर मेरी आजकल सुन नहीं रहा है !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्तर सत्याग्रह आरम्भ

सुनहरा पिंजरा या नई गुलामी?

Beyond Colonialism: How International Standards Erode Ecological Sovereignty