सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनातन की जन्मना विरासत

#ब्राह्मण #क्षत्रिय #वैश्य और #शुद्र अगर अपनी विरासत को समझ ले वास्तविक चिंतन कर लें तो आज #विश्व भर की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
अंग्रेजो ने जो वैकल्पिक वर्ण व्यवस्था बनाई है उसके अनुसार आज भी व्यवस्था चल ही रही है।
सांसद, विधायक पार्षद आज हमारे लिए जन्मना ब्राह्मणों के समान नियम बनाते है कि #कोरोना में मास्क पहनो और पीपल में पानी दो। न्याय करते थे।
#वैकल्पिक #क्षत्रिय सेना और पुलिस का कार्य देखते हैं।
#जन्मजा #वैश्य पहले #धर्मशाला #घाट #स्कूल #अस्पताल और #तालाब बनवाते थे अब #CSR देते हैं।
जन्मजा #शुद्र #नौकरी #मजदूरी #हस्तशिल्प, चाकरी करता था आज #कर्मणा शुद्र भी चाकरी या छोटा कुटीर उद्योग, किसी साहब की कंपनी में मैनेजर बन जाता है।
#समाज बदला कहां है, सिर्फ शब्द बदले है कार्य करने का तरीका बदला है।
जिस फील्ड का जो श्रेष्ठ है वह धनवान है।
बस इतना ही तो है।
पर इस #कर्मणा ने #दुनिया बिगाड़ दी।
एक जन्मना शुद्र, क्षत्रिय, वैश्य या ब्राह्मण को शिक्षा 3 साल की उम्र में घर पर उसके पिता से मिलने लगती थी, अब लड़का तो छोड़िए उसका बाप भी 20 की उम्र तक नहीं जानता की लड़का करेगा क्या?😭
ये नीचे की फोटो संस्कारों की बात है, इन #562 परिवारों ने #वल्लभ_भाई के कहते ही #राष्ट्र का #सृजन कर दिया और हम इन्हे #आताताई बताते हैं।
सेठ गंगाराम, बिरला, सेठ गोकुलदास जैसे सेठो के बनाए मंदिर, धर्मशालाएं, अस्पताल, घाट बावड़ी मिलेंगे, पर 1950 के बाद क्या किसी नव धनाढ्य या किसी पुराने धनी ने
कोई भी ऐसी इमारत या जन कल्याण कारी कार्य का मंतव्य बनाया?
#वर्णाश्रम और #मनुसंहिता को एक बार निष्पक्ष हो कर पढ़ो और समझो तो हर वर्ण के कर्तव्य देख कर आप नतमस्तक हो जाओगे।
ब्राह्मण - सर्व शक्तिमान, ब्रह्मचर्य को मानने वाला, भिक्षु जो धन संचय का अधिकारी ही नहीं था।
अब बहु स्त्री, धन और जमीन रखने के आप अधिकारी ही नहीं और भोजन भीख से मिलना है तो #पक्षपात या #भ्रष्टाचार संभव ही नहीं।

क्षत्रिय - राज्य का प्रमुख जो मरने के लिए ही पैदा हुआ, ललकारने पर सवा लाख से अकेला लड़ जाने वाला वीर।
जो मरने को पैदा हुआ वह कितनी विलासिता भोग लेगा?

वैश्य : समाज का पोषक, उसके क्षेत्र में यदि कोई भूख से परेशान होकर चोरी कर ले तो #लाला आत्महत्या कर लेते थे। समाज की सामूहिक जरूरतों का रखवाला था धर्मशाला और अन्न क्षेत्र यही चलाते थे।
वे #सुक्खी लाला (मदर इंडिया वाले) कैसे हो सकते थे?

शूद्र: राष्ट्र के संपूर्ण कारखाने, कुटीर उद्योग और सेवा (सर्विस इंडस्ट्री) इनके जिम्मे थी।
ये निर्धन दबे कुचले कैसे हो सकते थे, बिना इनके कोई #धार्मिक कार्यक्रम संभव न था, वे #तिरस्कृत कैसे हो सकते थे।

जब तक अंग्रेज (म्लेच्छ) न आए, तब तक कोई समस्या नहीं थी, तब तक किसी इतिहास की किताब में किसी वर्ण से भेदभाव की बात नहीं मिलती।।

तब किसी तरह का #क्लेश न था, प्रतिस्पर्धा वर्ण के भीतर होती थी, योग्यता की होती थी।

अंग्रेजो ने इस व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया, अब चारो वर्ण आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे है, उलझ रहे है और आपस में रोटी के लिए लड़ रहे हैं।
अब हर कोई या तो कर्मणा क्षत्रिय बन रहा है या वणिक या शुद्र।
और जो कर्मणा ब्राह्मण बन रहे हैं वे #जन्मना ब्राह्मण के समान धन संग्रह, स्वर्ण और महल छोड़ नहीं सकते, भिक्षा मांग नहीं सकते ।
तो वे करेंगे क्या?
#सर्वशक्तिमान यदि #लालची #स्वार्थी और निरंकुश हो जाए तो क्या?
वही जो हो रहा है। 😭
#स्वामी_सच्चिदानंदन_जी_महाराज

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वैश्विक व्यवस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु सांस्कृतिक विकल्प

सवाल पूछने का समय: अगर हम अपने समय और समाज को ज़रा ठहरकर देखें, तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि कोई अजीब-सी दौड़ लगी है। भाग-दौड़, होड़, लाभ-हानि, सत्ता, बाजार~  यह शब्द, आज सब कुछ साधने वाले शब्द बन चुके हैं, सारे मुद्दे और बहसें गोया इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमने लगी हैं।  जब आप सवाल करते हैं कि "क्या यह वैश्विक व्यवस्था मानव समाजों, उनकी आस्थाओं, मूल्यों और सांस्कृतिक आदर्शों को नजरअंदाज करती है?", तो उसका सीधा सा उत्तर निकलेगा~ हाँ, और यह सब बड़ी सुघड़ता के साथ, बड़ी सधी नीति के साथ, लगभग अदृश्य तरीके से होता आ रहा है। अब सवाल यह नहीं रह गया कि कौन सी व्यवस्था पिछली सदी में कैसी थी, क्योंकि अब तो यह नई शक्लें ले चुकी है~ तकनीक की शक्ल में, विकास की शक्ल में, नव-मानवतावाद की शक्ल में, और कभी-कभी खुद "मानवता" के नाम का झंडा लेकर भी!  सवाल यह है कि क्या इन योजनाओं और भाषणों के बीच कहीं हमारा पर्यावरण, हमारी सांस्कृति प्राकृति और हमारी अपनी परंपराएं बची रह गई हैं? "ग्लोबल ऑर्डर" और उसकी ताकत वैश्विक शासन व्यवस्था या जिसे fancy शब्दों में "ग्लोबल ऑर्डर" क...

ब्रह्म मुहूर्त: सनातनी ज्ञान जो दुनिया बदल सकता है; स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर एक गहन नजर

 सनातनी शास्त्र ; अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक गहन नजर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक साधारण आदत; सुबह सूर्योदय से डेढ़ घंटा पहले जागना और रात को जल्दी सो जाना; पूरी दुनिया को बचा सकती है?  हिंदू सनातनी शास्त्रों और आयुर्वेद की यह प्राचीन परंपरा न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को मजबूत करती है, बल्कि अगर इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जाए, तो बिजली की भारी बचत, बीमारियों पर खर्च में कमी और कार्बन क्रेडिट से कमाई जैसे लाभ मिल सकते हैं।  इस लेख में हम आंकड़ों के आधार पर इसका विश्लेषण करेंगे, ताकि समझ आए कि यह बदलाव व्यावसायिक दुनिया और समाज के लिए कितना क्रांतिकारी हो सकता है। खंड I: स्वास्थ्य की नींव; ब्रह्म मुहूर्त का रहस्य हमारा यह विश्व (स्थावर जंघम प्राणी) एक प्राकृतिक घड़ी पर चलते है; जिसे "सर्कैडियन रिदम" कहते हैं।  आयुर्वेद, शास्त्र और आधुनिक विज्ञान तीनों इस बात पर सहमत हैं कि इस घड़ी से तालमेल बिठाने से स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होता है। ब्रह्म मुहूर्त; सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले का समय; इसका आदर्श उदाहरण है। आयुर्वेद में इसे जागने और ध्यान के ल...

सुनहरा पिंजरा या नई गुलामी?

  'डिजिटल जमींदारी' की आहट और हमारा भविष्य कल शाम की बात है।  मैं अपने घर की छत पर टहल रहा था और दूर शहर की चमकती रोशनियों को देख रहा था। मेरे कानों में मेरे ही एक दोस्त की बातें गूंज रही थीं जो उसने दोपहर को बड़े जोश में कही थीं। उसका कहना था, "यार, तुम बहुत ज्यादा सोचते हो। देख लेना, आने वाला वक्त गजब का होगा। रोबोट्स आ रहे हैं, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सब संभाल लेगा। हमें न तो कड़ी धूप में काम करना होगा, न ही ऑफिस की चिक-चिक सहनी होगी। बस आराम ही आराम होगा।" उसकी बातों में एक अजीब सा नशा था, एक सुनहरे भविष्य का सपना। लेकिन पता नहीं क्यों, मेरे दिल में एक अजीब सी घबराहट थी। एक ऐसी बेचैनी, जैसे कोई अनहोनी दरवाजे पर दस्तक दे रही हो। क्या वाकई सब कुछ इतना अच्छा होने वाला है? या फिर इस चमक-दमक के पीछे हम किसी बहुत गहरी और अंधेरी खाई की तरफ बढ़ रहे हैं? यह सवाल मुझे सोने नहीं दे रहा था। आज मैं आपसे किसी किताब की थ्योरी या भारी-भरकम अर्थशास्त्र पर बात करने नहीं बैठा हूँ। मैं बस उस डर और उस हकीकत को साझा करना चाहता हूँ जो शायद हम सब महसूस तो कर रहे हैं, लेकिन स्वीकारने ...