सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

LGBTQ एक पश्चिमी विचार

 


Disclaimer: हर व्यक्ति की पहचान का सम्मान करना महत्वपूर्ण है।

और अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

चलिए शुरू करते है #आश्रम की सीमा में हुई #अश्लील शब्दों के साथ हुई चर्चा से....

इस विषय पर #आश्रम में #स्वामीजी से छुप के चर्चा हुई, हम गुरु, संत, शिक्षक और माता पिता के सामने यह चर्चा करने में अभ्यस्थ नहीं है इसलिए #भोला नंदी के तबेले में खाटें बिछ गई।

डॉ. मेनका गुरुस्वामी (LGBTQ+)० : 2 दिन पूर्व इनको ममता बैनर्जी की पार्टी ने चुना और राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई। यह LGBTQ+ की समर्थक हैं।

#छुट्टन_गुरु:

डॉ. मेनका गुरुस्वामी: को ममता ने शपथ दिलाई यह भारतीय संस्कृति पर हमला है और इस एक निर्णय से देश की सामाजिक, कौटुंबिक परंपराओं को तोड़ने का क्रम शुरू होगा, यह निश्चित ही भारतीय संस्कृति, इस्लामिक, यहूदी परंपराओं और हिंदू व्यवस्थाओं पर हमला है।

#लल्लन_महाराज: छुट्टन की आंखों में सिर्फ विपक्ष विरोध का @lenskart का चश्मा लगा है, इसे कुछ भी सही दिखता ही नहीं, और इस गरीब के पास @Lindberg का चश्मा खरीदने की हैसियत और समझ ही नहीं है।

यदि किन्नर समाज को संसद में प्रतिनिधित्व मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है?

#बनवारी : सही है, विदेशी चश्मे खरीदने के लिए तो राहुल के समान विदेशी समझ होना चाहिए, धन होना चाहिए और उसे #स्वदेशी विरोधी तो निश्चित ही होना चाहिए।

#सुदर्शनजी: यह लल्लन अपने नेता के समान बुद्धिमान है पहले इसे समझा दूं कि LGBTQ+ लोग किन्नर नहीं होते, ये लिंग तरल लोग, किन्नर समाज उनकी परंपरा, व्यवस्था और उनके जीवनोपार्जन पर हमला हैं।

~"ममता से यह अभूतपूर्व गलती हुई है इसका लाभ दूसरी पार्टियां ले सकती हैं।" ~

पहले इस विषय की सामान्य जानकारी ले लें फिर शुरू करेंगे चिंतन 🙏

क्या है #LGBTQ+?

यह परिभाषाएं : Psychiatry.org से ली गई हैं।

समझिए हमे कैसे मूर्ख बनाया जा रहा है।

LGBTQ+ का विस्तृत अर्थ:

L (Lesbian/लेस्बियन): वे महिलाएं जो दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित होती हैं।

G (Gay/गे): वे पुरुष जो दूसरे पुरुषों की ओर आकर्षित होते हैं।

B (Bisexual/बाईसेक्सुअल): वे लोग जो पुरुष और महिला दोनों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

T (Transgender/ट्रांसजेंडर): वे लोग जिनकी लैंगिक पहचान (gender identity) उनके जन्म के समय निर्धारित लिंग से भिन्न होती है।

Q (Queer/Quizzing/क्वीर/क्वेश्चनिंग): ऐसे लोग जो अपनी यौन पहचान (sexual orientation) या जेंडर को लेकर निश्चित नहीं हैं, या जो पारंपरिक पुरुष-महिला की परिभाषा में फिट नहीं बैठते हैं।

+ (Plus/प्लस): यह चिन्ह अन्य पहचानों जैसे इंटरसेक्स, एसेक्सुअल, और जेंडर-नॉन-बाइनरी आदि को भी शामिल करता है। 

क्वीर (Queer) का मतलब:

मूल रूप से, क्वीयर शब्द उन लोगों का वर्णन करता है जो खुद को विषमलिंगी (heterosexual) या पारंपरिक लैंगिक मानदंडों में नहीं मानते। यह एक व्यापक 'छतरी शब्द' (umbrella term) के रूप में इस्तेमाल होता है, जो उन सभी लोगों के लिए है जो मुख्यधारा के लैंगिक या यौन नियमों का पालन नहीं करते हैं। 

किन्नर (Transgender/Hijra) उन व्यक्तियों के समुदाय को कहते हैं जो जैविक रूप से पूरी तरह नर या मादा (पुरुष या स्त्री) के पारंपरिक खांचे में नहीं आते हैं। इन्हें 'तीसरा लिंग' या हिजड़ा भी कहा जाता है, जो शारीरिक रूप से अंतःलिंगी (Intersex) और नपुंसक होते हैं। यह संतानुत्पत्ति नहीं कर सकते। यह एक प्राचीन समुदाय है, इनका वर्णन महाभारत में शिखंडी के रूप में भी है और यह लोग अपने परिवार से अलग अपनी एक अनूठी संस्कृति और नियमों के साथ समूह बनाकर रहते है।

Hermaphroditus, Khuntha, Androgynos जैसे इनके स्पष्ट प्रमाण प्राचीन समय में हैं।

सभा में सभी की आंखे फट गई।

प्रथम खंड - अगले खंड में जारी

क्रमशः 

#स्वामी_सच्चिदानंदन_जी_महाराज 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रह्म मुहूर्त: सनातनी ज्ञान जो दुनिया बदल सकता है; स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर एक गहन नजर

 सनातनी शास्त्र ; अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक गहन नजर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक साधारण आदत; सुबह सूर्योदय से डेढ़ घंटा पहले जागना और रात को जल्दी सो जाना; पूरी दुनिया को बचा सकती है?  हिंदू सनातनी शास्त्रों और आयुर्वेद की यह प्राचीन परंपरा न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को मजबूत करती है, बल्कि अगर इसे वैश्विक स्तर पर अपनाया जाए, तो बिजली की भारी बचत, बीमारियों पर खर्च में कमी और कार्बन क्रेडिट से कमाई जैसे लाभ मिल सकते हैं।  इस लेख में हम आंकड़ों के आधार पर इसका विश्लेषण करेंगे, ताकि समझ आए कि यह बदलाव व्यावसायिक दुनिया और समाज के लिए कितना क्रांतिकारी हो सकता है। खंड I: स्वास्थ्य की नींव; ब्रह्म मुहूर्त का रहस्य हमारा यह विश्व (स्थावर जंघम प्राणी) एक प्राकृतिक घड़ी पर चलते है; जिसे "सर्कैडियन रिदम" कहते हैं।  आयुर्वेद, शास्त्र और आधुनिक विज्ञान तीनों इस बात पर सहमत हैं कि इस घड़ी से तालमेल बिठाने से स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होता है। ब्रह्म मुहूर्त; सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले का समय; इसका आदर्श उदाहरण है। आयुर्वेद में इसे जागने और ध्यान के ल...

The Sanatani Scriptures: A Deep Reflection on Economy, Health, and Environment

Can you imagine that a simple habit—waking up one and a half hours before sunrise and sleeping early—could save the entire world? This ancient tradition from the Hindu Sanatani scriptures and Ayurveda not only strengthens individual health but, if adopted globally, could yield benefits like massive electricity savings, reduced expenditure on diseases, and earnings from carbon credits. In this article, we will analyze this with data to understand how revolutionary this shift could be for the business world and society. Section I: The Foundation of Health: The Secret of the Brahma Muhurta Our world (both stationary and moving beings) operates on a natural clock, known as the "Circadian Rhythm." Ayurveda, the scriptures, and modern science all agree that aligning with this clock leads to extraordinary improvements in health. Brahma Muhurta—the time approximately 90 minutes before sunrise—is the ideal example of this. In Ayurveda, it is considered the most sacred time...

वैश्विक व्यवस्था को पर्यावरण संरक्षण हेतु सांस्कृतिक विकल्प

सवाल पूछने का समय: अगर हम अपने समय और समाज को ज़रा ठहरकर देखें, तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि कोई अजीब-सी दौड़ लगी है। भाग-दौड़, होड़, लाभ-हानि, सत्ता, बाजार~  यह शब्द, आज सब कुछ साधने वाले शब्द बन चुके हैं, सारे मुद्दे और बहसें गोया इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमने लगी हैं।  जब आप सवाल करते हैं कि "क्या यह वैश्विक व्यवस्था मानव समाजों, उनकी आस्थाओं, मूल्यों और सांस्कृतिक आदर्शों को नजरअंदाज करती है?", तो उसका सीधा सा उत्तर निकलेगा~ हाँ, और यह सब बड़ी सुघड़ता के साथ, बड़ी सधी नीति के साथ, लगभग अदृश्य तरीके से होता आ रहा है। अब सवाल यह नहीं रह गया कि कौन सी व्यवस्था पिछली सदी में कैसी थी, क्योंकि अब तो यह नई शक्लें ले चुकी है~ तकनीक की शक्ल में, विकास की शक्ल में, नव-मानवतावाद की शक्ल में, और कभी-कभी खुद "मानवता" के नाम का झंडा लेकर भी!  सवाल यह है कि क्या इन योजनाओं और भाषणों के बीच कहीं हमारा पर्यावरण, हमारी सांस्कृति प्राकृति और हमारी अपनी परंपराएं बची रह गई हैं? "ग्लोबल ऑर्डर" और उसकी ताकत वैश्विक शासन व्यवस्था या जिसे fancy शब्दों में "ग्लोबल ऑर्डर" क...